रायपुर

जनता एवं नेताओं ने दी अपनी राय, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत,क्या कहा पढ़िए..

रायपुर(काकाखबरीलाल)।सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जहां एक ओर पूरे देश में खुशी का महौल बनते ज रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य के नेता भी इस फैसले का राज्य के नेता भी जमकर समर्थन कर रहे हैं, वहीं जजों के फैसले का नेताओं ने स्वागत भी किया.

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि सारे देश में इसका इंतजार था. संविधान के तहत ही हमारा हिंदुस्तान संचालित होता है. इसमें न्याय सर्वोपरि है. सर्वोच्च न्यायालय ने जो भी फैसला दिया, समूचा देश उसको स्वीकार करेगा. उसी के आधार पर देश चलता है.

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने जो फैसला दिया है हम उसका सम्मान करते हैं. मुझे लगता है कि शताब्दियों से यह मामला चल रहा है. सारे पक्षों ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं. उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अब कुछ बचता नहीं है. पांच सदस्यीय पीठ का यह सर्वमतेन फैसला है.

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि रामजी का देश है. देश में रामराज्य आये हर कोई इसकी कल्पना करता है. देश की सरकार उस दिशा में आगे बढ़ रही है. कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है. विवाद अब समाप्त हो गया है. इस फैसले के बाद अब हम देश में रामराज्य स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़े. देश ने इस फैसले का स्वागत किया है. हर पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान किया है. फैसले में मुस्लिम भाइयों के पक्ष को भी स्थान दिया गया है. 5 एकड़ जमीन दी गई.

हिमांशु पटेल युवा पत्रकार रायपुर ने कहा कि पूरा देश कानून पर निर्भर है।कानून का फ़ैसला सर्वमान्य होता है।कानून का फैसला निर्वार्द्ध रूप से होता है।हम सब इस फैसले का स्वागत करते है।समूचे देश मे अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे।युवा मित्र सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट न डाले।साम्प्रदायिक माहौल निर्मित न करे।

झसांक नायक युवा पत्रकार रायपुर ने भारत माता की जय के साथ कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है। लोगो की उम्मीद के अनुरूप यह फैसला आया है। पूरे देश में सौहार्द्र का माहौल है।देशवासियो ने इस फैसले को सहर्ष मंजूर किया है। हिन्दू , मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हम सब भाई- भाई।

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहे दीपक नायक ने -मोहम्मद इक़बाल के शायरी “राम के वजूद पे हिन्दोस्ताँ को नाज
अहल-ए-नज़र समझते हैं इस को इमाम-ए-हिन्द” को याद करते हुए कहा की-

मर्यादा जिसने रखी उस राम को याद रखो
नबी के आला पाक निशान याद रखो
रहे साथ मुस्कुरा कर दोनों भाई
न लड़े हिंदू-मुसलमान याद रखो
हर हिंदू मुसलमान है हर मुस्लिम हिंदू
ये भारत है मियाँ इसकी पहचान याद रखो

सुनील नायक रक्तदान समिति छत्तीसगढ़ में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ये ऐतिहासिक फैसला है औऱ इससे हमें आपसी भाईचारा को बढ़ाने का प्रयाश करना चाहिए न कि इस फैसले से फासला और बढ़ाये , और दुनिया को दिखा दे कि अनेकता में एकता , भारतीय संस्कृति की विशेषता है

अम्मार रज़ा (विद्यार्थी पत्रकारिता)- सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हम सभी देशीवासी स्वागत करते है,इसके पूर्व इसको लेकर राजनीति सरगर्मी तेज होती थी, निर्णय के बाद इस मुद्दे पर राजनीति नही होगी आने वाले चुनावों में मंदिर मस्जिद के मुद्दे पर कोई राजनीति पार्टी वोट नही लेगी,केवल विकास नाम से वोट मांगा जाएगा।

हरीश पटेल (विद्यार्थी पत्रकारिता)-यह एक ऐतिहासिक निर्णय है मैं इसका स्वागत करता हूं यह मामला काफी लंबे समय से चल रहा था अब किसी निष्कर्ष पर पहुंचा है। समाज में शांति बने रहना चाहिए।और अपने राजनीति के लिए धर्म को बिच में नहीं लाना चाहिए। एकता में सबका विश्वास रहे ।

नावेद खान सरायपाली ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वागत करते हुए कहां की निर्णय जो भी हो आपसी भाईचारा हमेशा बनी रहे और हो सके तो अस्पताल,विद्यालय बने जहाँ सब आ जा सकें।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!