छत्तीसगढ़

सड़क किनारे बैठे वैद्य से जड़ी-बूटी लेकर सेवन करना दो भाइयों को भारी पड़ गया

जिले में सड़क किनारे बैठे वैद्य से जड़ी-बूटी लेकर सेवन करना दो भाइयों को भारी पड़ गया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे भाई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सड़क किनारे टेंट लगाकर जड़ी-बूटी बेचने वाले वैद्यराज से औषधि ली थी, जिस जड़ी बूटी का सेवन करने से दो भाइयों की तबीयत बिगड़ी। जहां एक की मौत हुई है, दूसरा अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा है। वहीं पीएम सहित अन्य कानूनी अड़चनों से बचने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जिला अस्पताल पुलिस चौकी को नहीं दी, जिसके बाद परिजन शिव की लाश लेकर घर चले गए। बाद में मीडिया के माध्यम से पुलिस को मामले की खबर लगी, जिसका बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!