पिथौरा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश कुमार पात्रे का किया गया सम्मान

 

नंदकिशोर अग्रवाल@काकाखबरीलाल, पिथौरा नगर । श्रमजीवी पत्रकार संघ पिथौरा के एसडीओपी श्री पुपलेश कुमार पात्रे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि पिथौरा में पदस्थ एसडीओपी के पद पर पुपलेश कुमार पात्रे हाल ही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं । पिथौरा में विगत 2 वर्षों से एसडीओपी के पद पर अपनी सेवाएं देने के दौरान पुलिस विभाग के कार्यों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी उनकी भूमिका अग्रणी रही है। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान भी समाजसेवी के रूप में इन्होंने महती भूमिका निभाते हुए समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उपरोक्त सभी कार्यों से प्रभावित होकर दिनांक 26. 8 .2021 गुरुवार को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक पिथौरा ने लहरोद पड़ाव स्थित उजाला पैलेस में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथि के रूप में व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष श्रीअनूप अग्रवाल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री उमेश दीक्षित, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा ,श्रृंखला साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रवीण प्रवाह, श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी, शहीद स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष गुरदीप चावला एवं कभी बंटी छत्तीसगढ़िया मंचस्थ थे ।सभी ने अतिथियों का स्वागत किया। बता दें कि एसडीओपी पुपलेश कुमार पात्रे जी की पदोन्नति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर हुई है एवं इनको नई जिम्मेदारी नए जिले में जिला मानपुर मोहला में मिली है ।इस दौरान सभी ने कार्यक्रम में पात्रे जी के साथ अपने अनुभव साझा किए एवं पदोन्नत होने पर बधाई प्रेषित की।

कार्यक्रम का संचालन श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोहर साहू ने किया वहीं आभार प्रदर्शन ब्लॉक के महासचिव नंदकिशोर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ऋषिकेश शुक्ला, राजेंद्र सिन्हा, पवन गुप्ता, राजेश मिश्रा, मनराखन ठाकुर, निशु माटा,दिनेश गोयल, सौरभ अग्रवाल, राजेश बंसल,विजय गुप्ता, महेन्द सोनी,प्रमोद कुमार ,सहित सभी श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!