छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने शुभकामना फाउंडेशन द्वारा सिखाया जा रहा नि:शुल्क कमप्यूटर प्रशिक्षण

बसना (काकाखबरीलाल).पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शुभकामना फॉउण्डेशन ग्रामीण स्तर पर चला रहा है कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर
अगर आप भी घर पर बैठे हैं और खाली समय का इस्तेमाल कर अपनी स्किल्स को और बेहतर करना चाहते हैं तो ऐसे में अपनी कंप्यूटर स्किल्स को बढ़ाएँ, क्योंकि आप कंप्यूटर के ज़रिए तकनीकी दुनिया से जुड़कर उसके और भी नजदीक जा सकते हैं और ये सबकुछ आपके ग्रामपंचायत स्तर पर भी हो सकता है। शुभकामना समाज सेवी संस्था ने कंप्यूटर कोर्स कराने की शुरुआत की है। ताकि ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, कामकाजी महिलाओं, प्रौढ़वास्था के पुरुषों को डिजिटल मध्ययमों से जोड़ा जा सके।
आपको बता दें कि शुभकामना समाज सेवी संस्था के जरिए चलाए जा रहे इस स्पेशल कोर्स में बेसिक कंप्यूटर से रिलेटेड पूरा कोर्स उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को वीडियो टूटोरियल यूट्यूब के माध्यम से मुहैया कराई जा रही है !
वर्तमान में बसना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामपंचात कोलिहादेवरी में यह प्रशिक्षण शिविर चल रहा है
संस्था का उद्देश्य पिछड़े इलाकों में पहुंच कर बच्चों को स्वरोजगार, कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करना।
अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए संपर्क करे केशव सिदार संचालक शुभकामना फाउंडेशन मो.8839832165

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!