
छात्रावास-आश्रमों में सुना गया रमन का गोठ, 35 वीं कड़ी का हुआ प्रसारण
काका ख़बरीलाल ब्यूरो महासमुंद. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक रेडियो वार्ता ’’रमन के गोठ’’ की 35वीं कड़ी का प्रसारण हुआ। आज जिले के विभिन्न नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों एवं छात्रावास-आश्रम में जगह-जगह ’’रमन के गोठ’’ का श्रवण किया गया। डॉ. सिंह ने अपनी रेडियो वार्ता में शिक्षा कर्मियों के संविलियन के मुद्दे के साथ-साथ संचार क्रांति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रदेश के किसानों को धान की बिक्री में 300 रूपए बोनस सहित 2 हजार 50 रूपए प्रति क्विटंल समर्थन मूल्य के बारे में जिक्र किया और नए शिक्षा सत्र में स्कूलों में नए प्रवेश लेने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने पालको से कह कि अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उनके स्वस्थ्य मनोरंजन, खेल-कूद, खान-पान और अच्छे संस्कारों के विकास का भी ध्यान दें तथा बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। संचार क्रांति योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मोबाईल नेटवर्क बढ़ाने के लिए और ग्रामीण को डिजीटल कनेक्टिविटी का लाभ दिलाने के लिए संचार क्रांति योजना के तहत राज्य में 450 करोड़ रूपए की लागत से 1500 मोबाईल टावर लगाए जाएंगे, वहीं सभी ग्रामीण परिवारों, शहरी गरीब परिवारों और महाविद्यालयीन विद्यार्थीयों को 50 लाख मोबाईल फोन भी दिए जाएंगे। नए टावरों की स्थापना से राज्य के 17 हजार गांवों को मोबाईल कव्हरेज मिलेगा।

जिला मुख्यालय के शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री बलभद्र राम सहित छात्रावासी विद्यार्थियों ने ’’रमन के गोठ’’ का प्रसारण सुना। वहां के विद्यार्थियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के मंशानुरूप हमें निःशुल्क गणवेश, पाठ्य पुस्तकें तथा छात्रावास में रहने के लिए सुविधा मिल रही हैं। इसी प्रकार ग्राम भुरका के किसान श्री दुकालू राम साहू एवं श्री रोशन साहू और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने ’’रमन के गोठ’’ कार्यक्रम सुना और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा धान के समर्थन मूल्य में दो सौ रूपए प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक वृध्दि करने पर उन्होंने सभी किसान परिवार की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट किया है। इसके अलावा नगर पालिका सरायपाली में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों, पिथौरा के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय लाखागढ में श्री मनमीत छाबड़ा एवं अधीक्षिका श्रीमती लुनेश्वरी बिसेन ने छात्राओं के साथ ’’रमन के गोठ’’ कार्यक्रम को सुनकर सराहना की।
AD#1
























