बसना
विधायक किस्मत लाल नंद द्वारा किया गया रंगमंच का उद्दघाटन

बसना (काकाखबरीलाल).अनु. जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक क़िस्मतलाल नंद के मुख्य अतिथि के रूप में बसना ब्लॉक के ग्राम सुखापाली के आश्रित ग्राम पिलवापाली में रंगमंच का उद्घाटन किया गया। विधायक जी द्वारा ग्रामीणों के वर्षो के मांग को पूरा किया गया एवं ग्रामीणों के मांग पर सामुदायिक भवन का विधायक जी द्वारा घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोमिना अमृत जगत जिला पंचायत सदस्य, सुभाष पटेल जनपद अध्यक्ष बसना, गणेश भारगे उपसरपंच सुखापाली, लिलिप सिंह रॉय, पारेस्वर सिंह रॉय, साहबीर चौहान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , जनिराम खूंटे जनपद सदस्य, जितेंद्र सिदार ब्लॉक कांग्रेस भवरपुर, पूरन पटेल उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भवरपुर, सोभितदास मानिकपुरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
AD#1


























