सरायपाली

सरायपाली: सरायपाली कर्मचारी फेडरेशन में भारी आक्रोश विकास खंड शिक्षा अधिकारी को हटाने सौंपा ज्ञापन

सरायपाली( काकाखबरीलाल). सरायपाली अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने बिकास खंड शिक्षा अधिकारी को उनके कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर पद हटाने हेतु छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री व एसडीएम सरायपाली को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि उनके द्वारा बिना पैसे के लेन देन से कोई भी कार्य नहीं किया जाता है और जो शिक्षक पैसे नहीं देते उन्हें लक्ष्य करके प्रताड़ित किया जाता है. तथा जी.पी.एफ , वेतन पर्ची, आदि अन्य वितीय कार्यो को कई महिने तक रोक कर रखा जाता है. और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण व अंतिम वेतन भुगतान को वर्षों तक लंबित रखा जाता है व निराकरण हेतु मोटी रकम की मांग किया जाता है. व सेवापुस्तिका, संधारण, अवकाश स्वीकृति को लंबित रखा जाता है, साथ ही पदोन्नति प्रस्ताव व क्रमोनति प्रस्ताव आदि में जो पैसा नहीं देता उसका नाम छोड़ दिया जाता है.
सरायपाली कर्मचारी फेडरेशन ने कहा कि इस समय तीन दिन के अंदर विकास खंड शिक्षा अधिकारी को पद से नहीं हटाया गया तो समस्त शिक्षक अपनी समस्त शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन बंद कर देंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी. अब देखना होगा कि शासन इस दिशा में क्या कुछ कदम उठा पाती है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!