छत्तीसगढ़बसनामहासमुंद

झांसे में लेकर लड़की से विवाह कर अज्ञात निवासी अंजान युवक द्वारा गलत इरादे से तस्करी कर भोपाल ले जा रहा गिरोह को पुलिस ने दबोचा

महासमुंद।बसना थाना अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के पिरदा गांव में जालसाजी कर धोखाधड़ी करते हुए जबरन शादी कराने का मामला प्रकाश में आ रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तथा बसना पुलिस के अनुसार पार्थी कार्तिक राम चौहान पिता सोनाराम चौहान ग्राम पिरदा ने बसना थाने में लिखित में शिकायत की है कि 8 अप्रैल 2018 को उनको आरोपी गंगाराम नायक और आरोपी हेमन्त प्रधान सहित अन्य तीन अंजान आदमी उनके घर आए तथा उनकी लड़की के लिए विवाह हेतु एक सुयोग्य लड़का का विवाह प्रस्ताव साथ में लाए थे जिनको रिश्ता लेकर आए थे।

  • आरोपी हेमन्त प्रधान का कहना यह था कि लड़का उनके स्वजातीय का है तथा यह भोपाल में 40,000,00 रुपए का इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाता है एवं 10 एकड़ खेती का मालिक है तथा संपन्न परिवार है आपको अच्छा रिश्ता कहीं नहीं मिलेगा ज इस तरह उन्हें भ्रमित कर उन्हें रिश्ता बनाने के लिए जोर दिया गया कार्तिक राम चौहान अपने गरीबी को देखते हुए बेटी के भविष्य की चिंता करते हुए उसने उनकी जाल साजी बातों में पड़कर लड़की की विवाह के लिए सहमति जताई सुयोनियोजित तरीके से चट मंगनी पट व्याह के तर्ज पर 4 दिन बाद ही 13 अप्रैल 2018 को लड़की के घर में ही हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार भोपाल के अज्ञात लड़के के साथ पार्थी कार्तिक राम चौहान ने अपनी बेटी का विवाह रचा दिया गया।तथा चार पहिया से सवार होक रायपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए अपने परिजनों के साथ पिरदा से निकला तभी बसना जगदीशपुर मार्गमें पुलिस चेकिंग चल रही थी ,तभी उनके गाड़ी को बसना पुलिस ने रोकी तथा उन्हें पूछताछ करने लगे कि वे कहां जा रहे हैं तभी उन्हें मालूम चला कि यह लड़की का शादी करके भोपाल लड़की को छोड़ने जा रहे हैं अज्ञात लड़के का आधार कार्ड पूछने पर दूल्हे के भेष में जो युवक था अपना आधार कार्ड दिखाने में असमर्थ जताया। मामला संदिग्ध लगने पर तथा सवालों के ठीक ठाक जवाब न मिलने पर पुलिस उन्हें थाना ले गई।तभी युवक में भोपाल का निवासी होने तथा झूठ मुठ का शादी कर भोपाल ले जाने का उल्लेख किया तब लड़की को अपने तस्करी हो जाने का एहसास हुआ कि उन्हें एक सुनियोजित तरीके से कहीं बेचने के नियत से उसे भोपाल ले जाया जा रहा था पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें गिरफ्तार करके बसना पुलिस थाना तथा पूछताछ करने लगे पूछताछ में से जवाब नहीं देने तथा गोलमाल जवाब देने के कारण आरोपियों को SDM कार्यालय सौंपा गया SDM कार्यालय में दूल्हा बने युवक ने बताया कि ₹100000 में लड़की को भोपाल में तीसरे व्यक्ति को बेचने का मामला sdm कोर्ट में बताए जाने का उल्लेख मिला । उस युवक की बातें सुनकर दुल्हन के पिताजी हक्का बक्का हो गया। तथा बसना थाना में जाकर अपने बेटी को बचाने के लिए गुहार लगाकर लिखित में शिकायत दिया कि 5 आरोपियों द्वारा जालसाजी करके मेरी बेटी के साथ ब्याह रचा कर इन्हें भोपाल या अन्य जगह में जाकर बेचने के जैसे मंसूबे की बात होने की आशंका बसना पुलिस के समक्ष जताई तथा लिखित में शिकायत कर गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने के लिए कही।बसना पुलिस ने सभी आरोपियो रिमांड पर महासमुंद जेल भेज दिया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!