देश-दुनिया

2019 में TikTok ने फेसबुक को पीछे छोड़ा….. इस मामले में

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

लगभग हर हाथ तक पहुंच चुके स्मार्ट फोन और इंटरनेट ने दुनिया की भौगोलिक दूरियों को कुछ एप में समेट दिया है। जिन प्रमुख सोशल मीडिया साइट और एप का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है उनमें फेसबुक सबसे आगे हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस दशक में मोबाइल एप की दुनिया में फेसबुक का वर्चस्व रहा। इस दौरान 460 करोड़ फोन तक फेसबुक पहुंच गया। वहीं, इस मामले में फेसबुक मैसेंजर दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि इस साल डाउनलोड के मामले में फेसबुक की बादशाहत को टिकटॉक ने कड़ी चुनौती देते हुए पहला स्थान हासिल किया है। मोबाइल मार्केटिंग डाटा कंपनी एपएनी द्वारा जारी रैंकिंग के मुताबिक डाउनलोड के मामले में तीसरे नंबर पर भी फेसबुक के मालिकाना हक वाला वॉट्सएप है। वॉट्सएप को फेसबुक ने 2014 में 1900 करोड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदा था। एप एनी ने 2010 से 2019 के दौरान डाउनलोड किए गए एप्स का डाटा विश्लेषण कर यह रैंकिंग जारी की है। इसके मुताबिक 2019 में फेसबुक डाउनलोड करने वालों की संख्या 11 प्रतिशत घटने से पहले पायदान पर टिकटॉक पहुंच गया। डाउनलोड किए गए टॉप 10 एप में से सात सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन एप हैं।
दशक के टॉप 10 डाउनलोड किए गए एप
एप यूजर (करोड़ में)

  1. फेसबुक 460
  2. फेसबुक मैसेंजर 440
  3. वॉट्सएप 430
  4. इंस्टाग्राम 270
  5. स्नैपचैट 150
  6. स्काइप 130
  7. टिकटॉक 130
  8. यूसी ब्राउजर 130
  9. यू-ट्यूब 130
  10. ट्विटर 100
    टॉप 10 उपभोक्ता एप
    नेटफ्लिक्स, टिंडर, पेंडोरा म्यूजिक, टेनसेंट वीडियो, लाइन, आईक्यूयी, स्पॉटिफाई, यूट्यूब, एचबीओ नाऊ, क्वाई। उपभोक्ता ऐप में लोगों ने मनोरंजन को तरजीह दी। नंबर दो पर रहा टिंडर जो कि डेटिंग एप 
    टॉप 10 गेम एप
    सब-वे सर्फर, कैंडीक्रश सेगा, टेंपल रन-2, माय टॉकिंग टॉम, क्लैश ऑफ क्लांस, पोऊ, हिल क्लाइंब रेसिंग, मिनियन रश, फ्रूट निंजा, 8 बॉल पूल। ऐसे गेम एप ज्यादा डाउनलोड हुए जो बच्चे खेलते हैं या जिनमें ज्यादा दिमाग चलाने की जरूरत नहीं होती।
    मोबाइल एप की दुनिया

12000 करोड़ एप 2019 में इंस्टॉल हुए दुनिया में
5 प्रतिशत वृद्धि इसमें रही 2018 के मुकाबले
9000 हजार करोड़ डॉलर इन एप पर खर्च
15 प्रतिशत रही खर्च की वृद्धि दर
भारत के टॉप 5 एप
टिकटॉक : 20 करोड़ डाउनलोड, 79 प्रतिशत वृद्धि
फेसबुक : 16 करोड़ डाउनलोड, 11 प्रतिशत कमी
लाइकी : 14 करोड़ फोन तक पहुंचा छोटे वीडियो बनाने वाला यह एप
वॉट्सएप : 13.4 करोड़ फोन में पहुंचा, तीन प्रतिशत कम बीते साल से
फेसबुक मैसेंजर : 2018 में दूसरे नंबर पर था, इस वर्ष 15 प्रतिशत कमी

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!