
पिथौरा से नितिन गुप्ता की रपट
- पिथौरा। बसना विधानसभा छेत्र पिथौरा में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के प्रयास से पिथौरा नगर पंचायत अंतर्गत नवीन पानी टंकी से जल आपूर्ति करने पाईप लाईन विस्तार हेतु 28 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ई-टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही पाईप लाईन विस्तार का कार्य प्रारंभ हो जाएगा जिससे नगर में सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति हो पायेगी ज्ञात हो कि 27 मार्च को महासमुंद में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समक्ष लोक सुराज अभियान की समीक्षा बैठक में श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने पिथौरा वार्ड क्रमांक 3 में निर्मित पानी टंकी में पाईप लाईन विस्तार में हो रहे विलंब पर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव रोहित यादव ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्य स्वकृति के निर्देश दिए। जिसके फलस्वरूप पाईप लाईन विस्तार हेतु 28 लाख की राशि नगर पंचायत पिथौरा को प्राप्त हुई। वार्ड क्रमांक 3 में नई पानी टँकी का निर्माण पूर्ण होने के बाद पाइप लाइन का विस्तार नही होने टंकी से पानी की आपूर्ति नही हो पा रही थी। टंकी से पाइप लाइन विस्तार होने से शहर के वार्ड नम्बर 1, 2, 3 एवं 5 में टंकी से पानी की आपूर्ति हो पाएगी। जिससे गर्मी में होने वाली पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी।
AD#1





























