छत्तीसगढ़

यूवक ने बेटे के सामने मां की हत्या… खाना खाने को लेकर हुए विवाद में पति ने गमछे से घोंटा महिला का गला

भिलाई के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने ढाई साल के बच्चे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वे लड़ते हुए बाड़ी में पहुंच गए। जहां पति ने गमछे से महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था।

जानकारी के मुताबिक खुड़मुड़ा निवासी खारुन सोनकर की करीब 4 साल पहले किरण सोनकर से शादी हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है। एएसपी अनंत साहू ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी मोटी बातों को लेकर विवाद होता था। शनिवार दोपहर को भी दंपत्ति के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद खारुन ने गमछे से किरण का गला दबा दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद खारुन वहां से भाग निकला।

आरोपी का चाचा पहुंचा तो हत्या का पता चला
थोड़ी देर बाद जब आरोपी का चाचा वहां पहुंचा तो हत्या का पता चला। बाड़ी में शव पड़ा देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं गांव से भागने की फिराक में पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही पकड़ लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!