महासुमंद
कोमाखान : पुरानी रंजिश की बातों को लेकर डंडे से पिटाई

कोमाखान. बोधन ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कसेकेरा में रहता है खेती मजदूरी का काम करता है दिनांक 30 जुलाई को वह गांव के मनीराम पटेल के घर तरफ घुमने गया था शाम करीबन 05 बजे वह मनीराम पटेल के घर के सामने में था कि उसी समय मनीराम पटेल अपने घर से निकलकर आया और पुरानी रंजिश को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे डण्डे से उसके सिर, हाथ, पीठ में मारपीट किया तब वह बचाओ बचाओ चिल्लाया आवाज सुनकर उनके मां दुलारी बाई यादव एवं गांव के अन्य लोग आये और बीच बचाव कर झगड़ा को छुड़वाये है, मनीराम पटेल के द्वारा डंडा से मारपीट करने से उनके सिर,हाथ, पीठ में चोंटे आई है प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1

























