छत्तीसगढ़

इन प्रदेश में तहलका मचाएगा ‘साइक्लोन गुलाब’, छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

भादो महीने के लगातार बारिश होने के चलते देश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी। इसी बीच एक बार​​ फिर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र के ऊपर कम दवाब के कारण देश के कई राज्यों में भारी वर्षा हो सकती है।

मौसम विभाग ने जिस चक्रवात की चेतवानी दी है उसे ‘साइक्लोन गुलाब’ के नाम से जाना जाता है। चक्रवाती तूफान शनिवार और रविवार को दो दिनों तक सक्रिय रह सकता है। आईएमडी भुवनेश्वर के वैज्ञानिक डॉ. संजीव द्विवेदी ने बताया कि डीप डिप्रेशन की स्थिति 25 सितंबर को उत्तर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास है। यह गोपालपुर से 510 किलोमीटर पूर्व- दक्षिण-पूर्व की दूरी पर है। कलिंगापट्टनम से पूर्व-उत्तर-पूर्व पर 590 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अगले 12 घंटे में चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है।

मौसम ​वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार 26-27 सितंबर को ‘साइक्लोन गुलाब’ के चलते ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ​पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि लैंडफॉल के समय हवा की गति 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी 5 अक्टूबर तक रद्द कर दी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने लोगों से भी घरों में रहने की अपील की है। साथ ही आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए चक्रवात अलर्ट के मद्देनजर क्रमशः एनडीआरएफ की 13 टीमों की तैनाती की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!