महासमुंद

15 वर्ष पूर्व हत्या कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार.

15 वर्ष पूर्व हुये तिहरे हत्या काण्ड के तीन फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार एवं आजीवन कारावास सजा काट रहे अस्पताल से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच महासमुंद एवं कोतवाली महासमुंद के द्वारा गिरफ्तार

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: आज से लगभग पद्रंह वर्ष पूर्व भीमखोज में जहां उठाईगिरी करने वालों की एक बस्ती है जो सारे देश में उठाईगिरी के अपराध को अंजाम देते हैं ,बैंक एवं आसपास ऐसे व्यक्तियों की तलाश करते है जो रूपये एवं पैसे को लेकर बैंक से जाते है उन्हे ये शिकार की तरह देखते है और उनकी लापरवाही या उन्हे मजबूर कर देते है की उनका ध्यान अपने पैसों से हट जाये और उनके पैसों को चोरी कर लेते है ऐसे ही एक घटना हुई थी जिसमें भीमखोज में रहने वाली इन लोगों ने उठाई-गिरी की एक घटना को अंजाम दिया था इसमें पैसों के बटवारे को लेकर दो पक्षों में लडाई-झगडा हुई यह लडाई झगडा इतनी बडी की इसका परिणाम तीन लोगों की हत्या दिनांक 26.03.2003 (01. रंजीत तेलगू पिता रामू तेलगू गोड उम्र 23 वर्ष सा0 भीमखोज, महासमुन्द 02. दुकालू पिता रामू तेलगू उम्र 30 वर्ष सा0 भीमखोज, महासमुन्द 03. रवि तेलगू पिता मैहरा तेलगू सा0 गुरमाल जिला जाजपूर, उडिसा) और कई लोग भीषण रूप से घायल हो गये थें जिसमें दोनों पक्षों से 20 व्यक्तियों के खिलाफ धारा147,148,149,460,307,302 भादवि एवं 25,27 आम्र्स एक्ट का अपराध थाना महासमुन्द पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

प्रारंभ में पांच आरोपीयों को गिरफ्तार करने में पूुलिस ने सफलता हासिल की थी पुलिस अपराधियों को लगातार तलाश कर रही थी रायपुर सेन्ट्रल जेल में इसी मामले में आजीवन कारावाश की सजा काट रहा दिनेश बेलदार पिता बरातु बेलदार उम्र 20 वर्ष (वर्तमान 35 वर्ष ) सा0 पंचशील नगर लगभग 12 वर्षाें की सजा काटकर सन् 2014 में बिमारी के बहाने मेकाहारा हाॅस्पिटल में भर्ती वहा से फरार हो गया ,जिस पर थाना मौदहापारा जिला रायपुर में अपराध पंजी़़बद्ध किया गया था।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आगामी चुनाव को देखते हुूए पुराने विचाराधीन मामले की निकाल करने के लिए जिला क्राईम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया ,इसी प्रकार का एक प्रकरण जिसमें लगभग पंद्रह वर्षों से हत्या के आरापी फरार है के आरोपियो को पकडने के लिए क्राइ्र्रम ब्रांच की टीम मुखबिरों का जाल बिछाकर पतासाजी कर रही थी कि पता चला कि इस प्रकरण में आजीवन सजा काट रहे मैकेहारा से फरार आरोपी दिनेश बेलदार पंचशील नगर दुर्ग में अपने घर आया हुआ है क्राईम ब्राॅच की टीम ने घेराबंदी कर दिनेश बेलदार पिता बरातू बेलदार को दुर्ग से पकड लिया और मध्यप्रदेश के बालाघाट में छापेमारी कर नंदशिकोर पिता दादु तेलगू उम्र 50 वर्ष, यशोदा पति नंदकिशोर तेलगू उम्र 45 वर्ष निवासी संतोषी नगर भीमखोज हाल इमली टोला पटवारी आॅफिस के पास घेराबंदी कर पकडा इसी प्रकार संतोषी तेलगू पति विजय तेलगू उम्र 35 वर्ष सा0 भीमखोज हाल इन्द्रा काॅलोनी जिला बालाघाट मध्यप्रदेश को घेराबंदी कर 15 वर्ष बाद पकडने में क्राईम ब्राॅच की टीम ने सफलता प्राप्त की है उक्त आरोपी नाम बदल कर नाम बदल कर रहे थें 15 वर्ष बीत जाने के पश्चात् उक्त आरोपीयों को पहचानना मुश्किल हो गया था क्राईम ब्राॅच की टीम अपने मुखबीरों की सहायता से इन फरार आरोपीयों के बारे में न केवल पता लगाया बल्कि उन्हें पहचान कर पकडने में सफलता प्राप्त की है। सभी आरोपीयों ने अपना नाम बदल लिया था जैसे नंदकिशोर तेलगू ने अपना नाम नंदकिशोर यादव रख लिया था, दिनेश बेलदार ने अपना नाम रवि यादव, संतोषी तेलगू ने अपना नाम संतोषी यादव एवं यशोदा तेलगू ने अपना नाम यशोदा यादव रख लिया था इनके आधार कार्ड से लेकर सभी दस्तावेज इसी नाम से बनाया गया है इन्हें इनके क्षेत्र इसी बदले हुये नाम से पहचाना जाता है क्राईम ब्राॅच की टीम उस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया की अपराधी अपराध करने के बाद चाहे कितना ही शातिर क्यों न हो एक न एक दिन उसे शलाकों के पीछे आना ही पडता है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री संजय धु्रव, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में, प्रभारी क्राईम ब्रांच सुभाष पवार, थाना प्रभारी कोतवाली कमला पूषाम, सउनि. विकास शर्मा सउनि0 टीकाराम सारथी प्रआर0 श्रवण दास, प्रकाश नंद, सुधीर सिंह ठाकुर, मिनेश ध्रुव आर0 पंकज शर्मा, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, रवि यादव, कामता आवडे, सैनिक लाला राम कुर्रे की सराहनी भूमिका रही।
घटना दिनांक – 26.08.2003 के समय रात्रि 02ः30 बजे के बीच
घटना स्थल – संतोषी नगर भीमखोज थाना महासमुन्द वर्तमान थाना खल्लारी।
कुल आरोपी – 24
गिरफ्तार आरोपी- 07 (03 महिला एवं 04 पुरूष)

महासमुन्द जिले में थाना खल्लारी के पास बी0के0 बाहरा, एम0के0 बाहरा भीमखोज में मुलतः आन्ध्रप्रदेश के रहने वाले तेलगू, उडिया, छत्तीसगढी, हिन्दी बोलने वाले लोगों की एक बस्ती है जो पूरे देश में आंखों में मिर्ची डाल कर शरीर में बिस्कीट खाकर थूक कर या ऐसे कोई बाहना करके जिसमें प्रार्थी का ध्यान बट जाता है के साथ उठाई-गिरी, पाकेटमार एवं धोखाधडी के घटना को अंजाम देतें हैं इन्हे उडिसा के बरहमपुर आस्का जिला गंजाम में इरूगेला के नाम से जाना जाता है जहां इन्हे अपराधिक मानते हुए इनकी बस्ती के जन्म मरण का पुरा लेखा जोखा रखा जाता है, ये अपने बच्चों को एक साल की उम्र से इस प्रकार का प्रशिक्षण देतें हैं कि वो उठाईगिरी, पाकेटमार के घटना को अंजाम दे सके और पांच से सात वर्ष की उम्र से ही इनके बच्चे अपराध में इनके साथ संलिप्त हो जाते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!