महासुमंद

महासमुंद:सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता

महासमुंद। शहर के वार्ड क्रमांक 25 रावण भांठा निवासी 12 वर्षीय रेशमा कुमारी साहू 28 अगस्त की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गई। परिजनों के अनुसार रेशमा सुबह करीब 8:30 बजे अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चल सका। रेशमा कक्षा 8वीं की छात्रा है। परिजनों ने उसके किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है।
हुलिया: रंग गोरा, चेहरा गोल, काले बाल, ऊंचाई करीब 5 फीट, शरीर सामान्य। घटना के समय गुलाबी रंग का सलवार-सूट पहनी थी। नाक के पास तिल का निशान है तथा गले में बाजारू चैन पहने हुए है। वह हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
परिजनों ने पुलिस से छात्रा की तलाश कर सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!