छत्तीसगढ़

धड़कते दिल से निकाला जानलेवा ट्यूमर…

राजधानी रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में पहुंचा एक युवक पिछले तीन माह से एक सांस फूलने और खांसी के साथ खून निकलने से परेशान था। मरीज का नाम अमन साहू है। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के हार्ट चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग में दुर्लभ बीमारी का ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टर्स ने धड़कते दिल के चैम्बर को खोलकर ट्यूमर निकाला। मेडिकल लैंग्वेज में कहें तो दिल के दाएं अलिंद के अंदर स्थित युस्टेचियन वॉल्व के ऊपर स्थित दुर्लभ ट्यूमर निकाला गया है। इसे बिंटिंग हार्ट ओपन सर्जरी कहते हैं। अमन को ट्यूमर दिल के दाएं अलिंद के अंदर स्थित युस्टेचियन वॉल्व के ऊपर था। ये वॉल्व दाएं अलिंद और इफेरियर वेनकेवा के जोड़ पर स्थित होता है। बच्चे के पैदा होने के कुछ दिनों बाद यह वॉल्व विलुप्त हो जाता है। दुर्लभ केस में यह वॉल्व व्यक्ति के शरीर में मौजूद रहता है। अब अमन की सेहत ठीक है। डॉ कुष्णकुमार साहू ने बताया, धड़कते दिल से ट्यूमर निकालने का छत्तीसगढ़ का यह संभवत: पहला केस है। अध्ययन के मुताबिक 10 करोड़ में किसी एक को ही इस तरह का ट्यूमर होता है। जो वॉल्व पैदा होते ही विलुप्त हो जाता है वो भी मिला 2 महीने से थूक के साथ आ रहा था खून रायपुर निवासी 30 साल के अमन को 4 महीने से सांस फूलने की शिकायत थी। 2 महीने से खांसने पर थूक के साथ खून भी आ रहा था। युवक ने कई हॉस्पिटल में जाकर इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। फिर अंबेडकर हॉस्पिटल पहुंचा। यहां जांच में पता चला कि बीमारी फेफड़े में नहीं, बल्कि दिल में है। जहां जांच के बाद उसका ऑपरेशन किया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!