छत्तीसगढ़भिलाई

दूल्हे की बारात घर से निकलने वाली ही थी तभी घर में हुआ सांप की एंट्री

भिलाई (काकाखबरीलाल) . कैलाश नगर क्षेत्र में दूल्हे की बारात घर से निकलने वाली ही थी। उतने में ही घर के अंदर सांप घुस आया। जिसके बाद दूल्हा और अन्य रिश्तेदार सांप को देखकर घबरा गए। घबराहट इतनी ज्यादा थी कि कोई भी न तो घर के अंदर आ रहा था और न ही घर के बाहर जाने की हिम्मत हो रही थी। फिर उसके बाद नोवा नेचर की टीम को मौके पर बुलाया गया, टीम ने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया और अपने साथ पकड़ कर ले गए।दूल्हा अमित भगत ने बताया कि बारात जाने की तैयारी की जा रही थी। उसकी मां उसे लेकर घर से बाहर निकलने की तैयारी में जुटी थी। इसी दौरान उन्हें सांप दिखा जो घर के अंदर आ रहा था। दूल्हे की मां ने आवाज लगाई कि घर में सांप घुस आया है। इसके बाद घर के सभी लोग घबरा गए। इसके बाद नोवा नेचर की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे टीम के अजय कुमार ने बताया कि सांप जहरीला नहीं था। सांप को पकड़ने में करीब 30 मिनट का समय लगा।दूल्हे व उसके बाद घर के सभी सदस्यों ने राहत की सांस ली। वहीं घर के एक सदस्य ने बताया कि एक तो कोरोना महामारी की वजह से शादी की तारीख बढ़ते-बढ़ते यहां तक पहुंची। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से लड़के की शादी में बिना बैंड बाजा बजाएं कुछ गिनती के बाराती जा रहे हैं, उसमें भी घर में सांप निकल आया।भिलाई नोवा नेचर के सदस्य अजय कुमार ने बताया कि ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। बदलते मौसम की वजह से सांप घरों में घुस आते हैं और अभी कुछ दिनों से बेमौसम बारिश होने से सांप निकल रहे हैं, क्योंकि उनके छिपने की जगह बिलों में बारिश का पानी भर जाने की वजह से बाहर आ रहे है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!