देश-दुनिया

गुरुनानक देव् के 550वी जयंती पर विभिन्न तरह के आयोजन,अलग अलग समुदाय के द्वारा सेवार्थ लगाए गए स्टॉल..

जॉन सेमसन

झलप ( काकाखबरीलाल)। 15 नवम्बर2019 को ग्राम झलप में खालसा पंथ प्रमुख गुरु नानक के 550 वे जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झलप में सिक्ख समुदाय द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजन किये गए।आयोजन में दोपहर युवाओ द्वारा मोटरसाइकिल रैली,पश्चात शाम झाँकी,किर्तन, के अलावा पंजाब से आये गतका दल ने विभिन्न प्रकार के करतब का प्रदर्शन किया।

नगर कीर्तन के दौरान गाँव मे विभिन्न संगठनों ने जगह जगह जलपान की भी व्यवस्था की।जिसमे अग्रवाल युवा मंच, युवा मंच झलप,मुस्लिम जमात, आदि शामिल थे। वही गुरुनानक जनमोत्स्व के सप्ताह भर पूर्व से सिक्ख समाज के महिलाओं द्वारा प्रतिदिन सुबह सुबह ही टोलियां भजन कीर्तन करती हुई दिखती रही।नेशनल हाइवे 53 में हुए उक्त आयोजन के दौरान पटेवा पुलिस के द्वारा सुरक्षा के खास इंतेजाम भी किये गए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!