महासमुंद

तुमगांव : बाईक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त

तुमगांव ( काकाखबरीलाल) .आरक्षी केद्र में ऋषि कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वकालत कार्य करता है निवासी तुमगांव तहसील व जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी हैं। प्रतिदिन की भांति अपने न्यायालयीन कार्य निपटाकर वापस अपने गृह ग्राम तुमगांव तहसील व जिला महासमुंद छ.ग. स्थित अपने घर आ रहा था कि तुमगांव स्थित कोआपरेटिव बैंक, तुमगांव के सामने बंगलापारा की ओर से तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर मोटर सायकल क्रं. सी.जी. 06 जी.जी. 4342 का चालक कार क्रं. सीजी 06 जीआर 7602 को ड्रायवर साईड वाले हिस्से को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे कार का बम्फर, विण्ड स्क्रीन , बोनट, तथा उक्त दिशा का संपूर्ण हिस्सा टूट फूट गया। जिससे बहुत नुकसान हुआ है। उक्त समय बहुत ही धीमी गति से वाहन का चालन कर रहा था। कोई चोट नहीं आई । पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!