महासमुंद

महासमुंद: ट्रक में सब्ज़ी के बोरियों के नीचे छूपा रखा था 1300 क्विंटल गाँजा… दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद (काकाखबरीलाल). उड़ीसा की सरहद से सीधे सटे महासमुंद ज़िले में गाँजे की फिर बड़ी खेप पकड़ी है। महासमुंद पुलिस ने आयशर ट्रक में सब्ज़ी के बोरियों के नीचे छूपा रखा 1300 क्विंटल गाँजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया है।
महासमुंद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आयशर ट्रक को टेमरी नाका के पास पकड़ा गया, पूछताछ के दौरान ट्रक में सवार चालक और सहयोगी हड़बड़ा गए, पुलिस ने ट्रक की जाँच की तो गोभी के बोरों के नीचे 52 बोरियों में 1300 क्विंटल गाँजा बरामद किया गया।
पूछताछ में बताया गया है कि यह गाँजा उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले ज़ाया जाना था। इसकी सप्लाई दिल्ली भी होनी थी। बरामद गाँजे की क़ीमत 2 करोड़ साठ लाख रुपए बताई गई है। यह इस वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा आँकड़ा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!