पटेल (भोयरा) मरार समाज पिथौरा परिक्षेत्र की बैठक हुई सम्पन्न समाज के मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान

पिथौरा(काकाखबरीलाल)। पटेल (भोयरा) मरार समाज पिथौरा का वार्षिक बैठक स्थानीय लाखागढ़ पिथौरा सामाजिक भवन में आयोजित किया गया । जहाँ समाज के सभी पदाधिकारीगण एवं समाज के सभी वरिष्ठगण एवं युवा साथी उपस्थित हुए । सर्वप्रथम समाज द्वारा माता शाकंभरी की पूजा की गई । शिक्षा को बढ़ावा देने समाज द्वारा समाज के अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुये सभी छात्र-छात्राओं का प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया गया । साथ ही समाज द्वारा ज्योतिबा फूले विकास मंच के नाम से एक सामाजिक संगठन संचालित है जो कि समाज को बढ़ावा देने व शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करती है । पश्चात अध्यक्ष शिव प्रसाद पटेल ने कहा कि समाज को मजबूत प्रदान करने के लिए वर्ष में हम सब को एक बार बैठना चाहिए उपाध्यक्ष श्री खेमराज पटेल ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समाज के द्वारा करना चाहिए । एवं समाज के कार्यों में युवाओं को आगे आना चाहिए । ज्योतिबा फुले विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने बताया विगत कई वर्षों से ज्योतिबा फूले विकास मंच संचालित है हमारा यह मंच निरन्तर समाज को बढ़ावा देने एवं समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने से लेकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का कार्य करते आ रही है । हमारे मंच के द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने प्रति वर्ष उच्च शिक्षा हेतू प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाता है जिससे विद्यार्थीयों को काफी प्रोत्साहन मिलती है । इस अवसर पर फागूराम पटेल अनिल पटेल भगवान सिंह पटेल बृज राम पटेल गणेश राम पटेल और राम जी पटेल देव पटेल और समाज के सम्मानीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे मातृशक्ति कुंजमति पटेल रामहिन पटेल देव कुंवर पटेल दुखदाई पटेल आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पटेल कर रहे थे ।




























