शासकीय वाहन के निजी उपयोग की जिला स्तरीय जांच हो – डॉ. अरूण कुमार पाण्डेय

काकाखबरीलाल बलौदाबाजार । पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला बलौदा बाजार के महतारी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा योजनांतर्गत (102) महतारी एक्सप्रेस का उपयोग तुरतुरिया, कसडोल वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पिकनिक पर जाने हेतु दिए जाने पर युवासेना के प्रदेश सचिव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार पर सरकारी वाहन के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। गौरतलब होकि जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत महतार एक्सप्रेस के नाम से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा से 102 पर डायल करके इस सुविधा का लाभ निवास से अस्पताल व अस्पताल से निवास तक निशुल्क प्रदान किया जाता है, परंतु अन्य विभाग के कर्मचारियों को पिकनिक के लिए इस वाहन को दिया जाना समझ से परे हैं। डॉ. पाण्डेय ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पर आशंका व्यक्त किया है कि कही उनके द्वारा शाहकीय वाहनों को किराए पर तो नही चलाया जाता है, जन्होने इस सम्पूर्ण विषय पर जिला कलेक्टर से जांच की मांग हेतु कहा है।























