छत्तीसगढ़

नाचने से किया मना तो युवती ने यूवक को मारा चाकू

जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक और युवती के बीच विवाद हुआ और फिर युवती ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक राजनांदगांव के कमला कॉलेज के पास कौरिन भांठा तालाब में गणेश विसर्जन के लिए यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान डीजे की धुन पर कुछ युवक-युवती डांस कर रहे थे। आकाश लहरे नाम के युवक ने युवतियों को डांस करने से मना किया।

इसी बात पर युवती ने चाकू निकालकर सीधे युवक के पेट पर हमला कर दिया। घायल युवक की मां ने बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!