माँ शारदा इलेवन ने लागातार दूसरी बार जीता 11 वां फुलझर कप

शरद गोस्वामी@काकाखबरीलाल. ग्यारहवां फूलझर कप क्रिकेट टूर्नामेंट शारदा इलेवन ने 9 विकेट से जीता। समापन समारहो के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नंद ने चमचमाती फुलझर कप की ट्रॉफी प्रदान की ।पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी खामारपली की टीम मात्र 15 ओवर में 82 रन ही बना सकी ,जिसके जवाब में शारदा इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की ।प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मेन आफ द टूर्नामेंट का इनाम शारदा इलेवन के अजय प्रधान को दिया गया । जिसने महत्त्वपूर्ण 73 रन और 9 विकेट लिए पूरे टूरनामेंट में ।उन्हें मेन आफ द मैच का भी इनाम दिया गया ।

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में जग्गू प्रधान , सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रकाश ,सर्वश्रेष्ठ कीपर रमेश चौधरी को दिया गया ।भूतपूर्व विधायक जयदेव सतपथी की स्मृति में फुलझर कप की ट्रॉफी तथा जयप्रकाश साहू की ओर से मेन आफ द टूर्नामेंट का ईनाम दिया गया ।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक किस्मतलाल नंद ने कहा कि क्रिकेट का खेल बहुत ही जोशीला खेल है,इसको खेलने वालो से ज्यादा देखने वालो में जोश रहता है । उन्होंने कहा कि जहां भी खेल मैदान पर अतिक्रमण हो रहे है या जहां मैदान नहीं है वहां मैदान कि समस्या के लिए राजस्व विभाग से बातचीत कर उचित पहल करने की बात कही । उन्होंने विजेता टीम मां शारदा 11को जीत की बधाई दी तथा खामारपाली को भी पुनः मेहनत करने हेतु प्रेरित किया । विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंच में जनपद सदस्य हेमसागर नायक ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम भोई ,रामनारायण आदित्य , छत्तीसगढ क्रांतिकारी सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिह नेताम , फुलझर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप , उपाध्यक्ष सतीश साहू,आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू ,रविशंकर साहू, पैकीन सरपंच प्रतिनिधि नीलेश तिवारी ,शेख वाहिद नियारिया ,युधिष्ठिर साहू , गीरजाशंकर साहू ,मुकेश साहू म मालिकराम पटेल,ओमप्रकाश जगत ,राकेश साहू सतीश साहू मधुमंगल साहू ,कौशल साहू , डोलामनी साहू आदि उपस्थित थे ।


























