बसना

बसना नगर के वार्ड 10 में मनाया गया महिला दिवस

बसना(काकाखबरीलाल)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी बसना नगर के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 10 के आंगनबाड़ी केंद्र मे मनाया गया । जिसमे मुख्यरूप से महिला बाल विकास की सुपरवाइजर पिंकी गौतम के साथ आगंनबाडी कार्यकर्ता जोऐना खान एवं साहियका झूल बाई यादव व वार्ड मितानिन नेहा रात्रे का साल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया ।वार्ड पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा पिंटू का कहना है कि वार्ड में हर विषम परिस्थिति पर भी हमारे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साहियका, वार्ड मितानीन ने अग्रणी रूप से सेवा कार्य में डटे रहे इनके कार्यों को देखते हुए सम्मानीत किया गया।जिसमे विशेष रुप से वार्ड के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक बलदेव मिश्रा प्राचार्य,सुरेश बंजारा ,चैन सिंह यादव , अल्पसंख्यक जिला प्रभारी रणवीर सिंह छाबड़ा , वार्ड क्र.06 के युवा नेता प्रदीप दास राजन,राहुल नायक ,उमेश बंजारा ,चंदन मिश्रा ,नरेंद्र नायक ,प्रशांत बंजारा एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!