छत्तीसगढ़
सरायपाली : कॉलेज में एडमिशन के लिए तीसरी बार 10 सितंबर तक कर सकते है आवेदन

रविवि द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तीन बार लिस्ट जारी कर दिया गया . जिसमें बीए, बीएसी के अलावा अन्य सभी कक्षाओ के अब भी कई सीट खाली है. सरायपाली अंचल में तीन कॉलेज है जिसमें स्नातक व स्नातकोत्तर के नियमित में 1155 सीट में 732 में ही विद्यार्थीयो ने प्रवेश लिया 423 सीट खाली है. रविवि द्वारा पहली बार आंनलाईन प्रवेश के लिए तीसरी बार मौका दिया जा रहा है. छात्र छात्राएं 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं 11 सितंबर को लिस्ट जारी होगी और 17 तक प्रवेश ले सकते है.
AD#1






















