सांकरा:अच्छा चिकन मांगने पर भड़का दुकानदार, ग्राहक से की मारपीट

सांकरा। थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम सल्डीनह में चिकन खरीदने गए एक किसान के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना सांकरा में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सल्डीनह निवासी सुरत बुढ़ेक (47 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 14 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे वह गांव के बाजार स्थित उपेन्द्र साव की चिकन दुकान पर चिकन खरीदने गया था। उसने अच्छा चिकन देने की बात कही, जिस पर आरोप है कि दुकानदार नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा डंडे से उसकी पिटाई कर दी।
मारपीट में सुरत बुढ़ेक के सिर पर चोट आई। घटना के दौरान पुरुषोत्तम बुढ़ेक और चन्द्र भानु भोई मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव किया।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सांकरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।































