बागबाहरा

बागबाहरा: राड से सिर पर धावा

बागबाहरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में घनश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुशपाली में रहता है  ,कक्षा 12वी तक पढाई किया है ,रोजी मजदूरी का काम करता है। दिनांक 24/11/2023 शाम करीबन 05.00 बजे भदरसी चौखड़ी दारू पीने प्रवीण चौहान के पास गया था कि प्रवीण चौहान को 500 रूपये दिया तब प्रवीण   150 रूपये का दारू दिया जिसे पीने के बाद बाकी का रकम वापस मांगा को तो प्रवीण चौहान और क्या का पैसा दूंगा कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा उसी बीच वहां उपस्थित ग्राम भदरसी के लक्ष्मण ध्रुव और लोकेश ध्रुव तीनो एक राय होकर   की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर  हाथ मुक्का एवं लोकेश ध्रुव लोहे के राड से सिर में मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे थे । मारपीट से दाहिने कंधा में तथा  सिर में चोंट आकर खुन बहने लगा । घटना को ताजेश्वर बाघ एवं बिहारी लाल गोड़ देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!