बागबाहरा

बागबाहरा:दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़ डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर पार

महासमुंद। जिले के ग्राम मुडागांव में दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर ने करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना 8 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह जजमानी कार्य के साथ-साथ भागवत कथा का प्रवचन करते हैं। घटना के समय बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद उन्होंने घर में ताला लगाया और अपनी पत्नी महेश्वरी वैष्णव के साथ गांव के मोहन राजपूत के बोर में स्नान करने चले गए। स्नान के बाद वह मोहन राजपूत के घर पर बातचीत कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी घर लौट गई।
घर पहुंचने पर पत्नी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों तत्काल घर पहुंचे, जहां कमरे की अलमारी का लॉकर भी टूटा मिला। अज्ञात चोर अलमारी में रखे दो सोने के हार, पांच सोने की पत्ती, पांच जोड़ी कान की बालियां, छह सोने की दुर्गा प्रतिमाएं, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन सोने की फूली, तीन जोड़ी चांदी की पायल, तीन जोड़ी चांदी की बिछिया, एक चांदी का शिवलिंग, एक चांदी का मंगलसूत्र तथा एक चांदी की गौमाता की प्रतिमा सहित लगभग 1.50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गया। चोर घर के दरवाजे का ताला और अलमारी की चाबी भी अपने साथ ले गया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोर की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!