पटेवा

पटेवा: शादी में जुटे रहे परिजन, चोर ले उड़ा 15 हजार की बाइक

महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेदुवाही में शादी समारोह के दौरान अज्ञात चोर ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। घटना के संबंध में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तेदुवाही निवासी एक मजदूर के घर 1 जुलाई 2026 को उसकी बड़ी पुत्री का विवाह समारोह आयोजित था। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार एवं अन्य मेहमान आए हुए थे। शादी के घरेलू सामान के आवागमन के लिए उपयोग की जा रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG-04-HK-6740 को घर के सामने खड़ा किया गया था।
रात्रि लगभग 2 बजे जब वाहन को घर के अंदर रखने के लिए देखा गया तो मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद 8 जुलाई 2026 को पीड़ित ने थाना पटेवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। चोरी गई पुरानी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!