पिथौरा: खेत में जाकर मारपीट

पिथौरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जमुना प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम सुखीपाली में रहती है कक्षा पांचवी तक पढी है घरेलु काम करती है दिनांक 30.08.24 को अपने खेत खसरा नंबर 685 में काम कर रहे थे अचानक से आकर हमारे साथ ग्राम के आशाराम बरिहा द्वारा जान से मारने की कोशिश किया गया आंख में धूल रेत मारकर गला को पकडकर मारा गया तथा जान से मारने की कोशिश किया गया हमारे ही खेत पास हमें गाडने की धमकी देकर मारा गया जिससे शरीर में चोट आई है आशाराम बरिहा की मां सुशीला बरिहा द्वारा गर्भवती महिला प्रतिमा के साथ मारपीट किया गया जिससे गर्भ दर्द उत्पन्न हो गया है तुम्हारे पति विकलांग है क्या कर पायेंगे कहकर जान से मारने की धमकी दिया गया है अत: हमें खेत में आने से काटके फेंकने की धमकी दिया गया है पुलिस ने115(2)-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























