छत्तीसगढ़
सीएम बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत 41 हजार से अधिक गोबर विक्रेताओं को 5.56 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान किया

रायपुर(काकाखबरीलाल)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत 41 हजार 35 पशुपालक हितग्राहियों को गोबर खरीदी की 9वीं किश्त की राशि के रूप में पांच करोड़ 56 लाख रूपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। राज्य में इसे मिलाकर अब तक एक लाख 36 हजार गोबर विक्रेताओं को 59 करोड़ 8 लाख रूपए की राशि का भुगतान हो चुका है।
AD#1

























