महासमुंद:पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का राड़ से पिटाई


महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।जफर सूर्या ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 05 नयापारा महासमुंद का रहने वाला है । कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है। वर्तमान में ड्रायवरी का काम करता है। दिनांक 01/06/2025 के रात्री 10 बजे ट्रक छोडने के लिये एफसीआई गोदाम गया था ट्रक को छोडकर वापस आ रहा था जैसे ही नयापारा नर्सरी के पास तो करीबन 10:30 बजे किशन और उसका भाई कन्हैया यादव पुरानी रंजिशवश गंदी गंदी गाली देने लगे गाली क्यो दे रहे हो कहने पर तु कौन होता है हमे बोलने वाला कहते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये व जान से मारने की धमकी देते हुये किशन ने राड से सिर व हाथ मे वार किया जिसे सिर से खून निकला। घटना को सज्जू खान व रेहान खान देखे सुने है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















