छत्तीसगढ़

सरायपाली: जवाहर नवोदय निःशुल्क बाल शिविर का हुआ समापन

अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व )सरायपाली नम्रता जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में निःशुल्क बाल नवोदय शिविर का आयोजन दिनांक 1 अप्रैल 2022 से 11 अप्रैल 2022 तक प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सरायपाली में रखा गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नम्रता जैन एस डी एम(IAS) सरायपाली के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि का स्वागत बच्चों ने गुलदस्ता भेंट कर किया। बच्चों के द्वारा फ्लावर क्लैप,झक्कास क्लैप, विशेष क्लैप के द्वारा मुख्य अतिथि जी का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में बच्चों को सफलता हेतु शुभकामनाएं देते हुए समय का सदुपयोग करने कहा।विशिष्ट अतिथि बी ई ओ प्रकाश चंद्र मांझी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आप अपने जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करें । शिविर प्रभारी सतीश स्वरूप पटेल प्रतिवेदन वाचन करते हुए शिविर स्थल पर प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इस शिविर स्थल में हिमांशु भारती संचालक शिक्षा महासमुंद, उमेश साहू सीईओ जनपद पंचायत सरायपाली, कुंजाम सर अति तहसीलदार सरायपाली एवं अशोक शर्मा जिला मिशन समन्वयक जी का आगमन हुआ। सुबह योगा एवं खेल कराए जाते थे। शिविर के सफल संचालन हेतु तहसीलदार ममता ठाकुर ,मुख्य कार्य. अधि. जफर खान, मुख्य चिकि.अधि. नारायण साहू, खाद्य अधि. हरीश सोनेश्वरी का सहयोग मिलता रहा। विकासखंड के कुल 22 विषय विशेषज्ञों एवं नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा। 9 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली का भ्रमण बच्चों को कराया गया। आभार प्रदर्शन बीआरसी भोजराज पटेल ने किया।

सचिव संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू जी का राशन सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।समापन अवसर पर अजय माधवन (खंड प्रभारी) अनिल पटेल ,कोमल प्रताप चौधरी, दुर्वादल दीप,शनिराम सिदार, ज्योति प्रधान ,अर्चना भोई, राजेश पटेल ,देवेंद्र भोई, कांग्रेस सतपथी,हेमंत चौधरी, मुन्ना प्रधान, रवि कुमार साहू, बच्चे एवं पालक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रभारी सतीश पटेल ने किया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!