महासुमंद

ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते पिकप को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में चंद्रप्रकाश सोना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह   नयापारा वार्ड नं 05 महासमुंद का रहने वाला है कक्षा 07 वीं तक पढाई किया है वाहन क्रमांक CG 04 LL 6341 महिंद्रा DI 3200 (पिकअप) जो रविशंकर सोनवानी का है जिसमें  वह ड्रायवरी का काम करता  है दिनांक 11.10.24 को अपने मालिक रविशंकर सोनवानी एवं उनका लडका गोपाल सोनवानी जो हेल्पर का काम करता है के साथ ट्रक लेकर रायपुर डूमरतरई गया था वहां से किराना का सामान लोड कर पिथौरा के लिये निकले थे कि बिरकोनी राज पेट्रोल पंप NH53 रोड के पास रात्रि करीब 01.30 बजे पहूंचे थे उसी समय पीछे से एक टाटा ट्रक टेंकर क्रमांक MH 04 KU 2999 का चालक अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर पीछे से  वाहन क्रमांक CG 04 LL 6341 महिंद्रा DI 3200 (पिकअप) को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे  पिकअक के अंदर बैठे गोपाल सोनवानी को सिर, माथा, दाहिने आंख के ऊपर एवं दाहिने हाथ में चोंट लगकर खून निकला था तथा वाहन मालिक रविशंकर सोनवानी का बांया हाथ के कलमे वाली उंगली में चोंट लगा है एक्सीडेंट करने से  वाहन क्रमांक CG 04 LL 6341 महिंद्रा DI 3200 (पीकअप) क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट करने के बाद ड्रायवर भाग गया है। घटना को वहां पर उपस्थित सोनू देवांगन और संतराम अडवंशी देखे हैं  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!