रायपुर क्लेक्टर ओपी चौधरी का इस्तीफा मंजूर

रामकुमार,काकाखबरीलाल, रायपुर:-अभी तक की सबसे बड़ी खबर यह थी की रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी इस्तीफा देकर राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं कि नहीं कर रहे हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के कलेक्टर ओपी चौधरी का इस्तीफा राज्य सरकार द्वारा मंजूर कर लिया गया है प्रधानमंत्री सचिवालय के मंत्री जितेंद्र सिंह के अप्रूवल के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने कल देर शाम स्थिति की स्वीकृति पर मोहर लगा दी है। इसके पूर्व 16 अगस्त को ओपी चौधरी अपना इस्तीफा मुख्य सचिव अजय सिंह को सौंप दिए थे मुख्य सचिव ने इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह से चर्चा की मुख्यमंत्री की अनुशंसा के बाद 17 अगस्त को उन्होंने केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को ओपी चौधरी का इस्तीफा भेज दिया था दरअसल ओपी चौधरी को 22 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष रायपुर में बीजेपी में शामिल होना था लेकिन अटल जी के देहावसान के के बाद उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया ओपी चौधरी का इस्तीफा मंजूर हो जाने के बाद रायपुर में रायपुर के नए कलेक्टर का नाम कभी भी ऐलान हो सकता है इसका यह कारण है कि 29 अगस्त को दिल्ली से चुनाव आयोग का फूल कमीशन भी कलेक्टर,एसपी की अहम बैठक लेने रायपुर आ रहे हैं ऐसी स्थिति में रायपुर कलेक्टर का कुर्सी खाली नहीं रखा जा सकता।
ओपी चौधरी 2005 बैच के आईएएस थे वे रायगढ़ के बयांग गांव के रहने वाले हैं खरसिया से उन्हें कांग्रेस के उमेश पटेल के खिलाफ विधानसभा चुनाव में उतरने की भाजपा की योजना है।





























