महासमुंद
32 लाख लागत के बाउंड्री वाल का कांग्रेस पार्षद विजय साव के किया भूमिपूजन

काकाखबरीलाल,महासमुंद:-महासमुंद नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विजय साव की सक्रियता दिनों दिन बढ़ते दिखाई दे रहा है,आज बी टी आई रोड डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड न.28 में श्री गुरु गोविंद सिंह उद्यान में बाउंड्री वाल कुल 32 लाख रु. की लागत से निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्ड के कांग्रेस पार्षद एवं जिला योजना समिति के सदस्य श्री विजय साव द्वारा श्री फल तोड़ कर किया।

साथ में कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद राजू साहू जी एवं निर्दलीय पार्षद चंद्रशेखर जलछत्री जी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमन चंद्राकर एवं असंगठित जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र साहू जी ठेकेदार विक्रम साहू कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नोखे विश्वकर्मा, किसन ,कृष्ण कान्त , लोकेश, विजय देवांगन,अभिषेक चौहान,अरुण तांडी,उपस्थित थे।
AD#1






















