सरायपाली

पशुपालकों को गोधन न्याय योजना की पहली किस्त मिलेगी 5 अगस्त को

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . सरायपाली ब्लॉक के अंतर्गत 12 गौठान बनकर तैयार है. जिसमें पाटसेन्द्री गौठान में कटेनमेन जोन घोषित होने के फलस्वरूप यहाँ गोबर खरीदी नहीं हो रहा है.  ग्रामीण क्षेत्र  के बाकी 11 गौठानो में   20 जुलाई हरेली त्यौहार  से ही छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार गोधन न्याय योजना के अन्तर्गत 2 रूपये प्रति किलो मे गोबर खरीदी  शुरू किया गया है.  पशुपालकों को गोबर बेचने हेतु सबंधित पंचायत के गौठान समिति में पंजीयन कराना होगा.  20 जुलाई से 1 अगस्त समिति द्वारा खरीदी किए गए गोबर की राशि की पहली किस्त का भुगतान 5 अगस्त को पशुपालकों के खाते में टांसफर किया जायेगा.  जिन पंचायत में गौठान का निर्माण नहीं हुआ है, वहाँ के पशुपालकों को गोबर की बिक्री के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा. सुत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के 11 गौठानो में  296 पशुपालकों ने सबंधित गौठान समिति में गोबर ब्रिकी के लिए पंजीयन करवाया है. पहले सप्ताह में  204 पशुपालकों द्वारा  31500 किलो गोबर का बिक्री किया गया, वही दुसरे सप्ताह में  185 पशुपालकों के द्वारा 79442 किलो गोबर की बिक्री किया गया.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!