कांकेर

फेसबुक पर दोस्ती, नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

कांकेर(काकाखबरीलाल)। फेसबुक पर एसे दोस्ती कर शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के तीन माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने कोंडागांव पुलिस को जीरो में दुष्कर्म का अपराध दर्ज करा दिया। यह घटना कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण कोंडागांव से यह मामला स्थानांतरित कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक युक्ती का दोस्ती एक साल पहले फेसबुक पर आरोपी संदीप कुमार पिता जगन्नाथ निवासी सुकमा से हुई। फेसबुक पर दोनों के बीच काफी दिनों से बात चल रही थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ती चली गई। दोनों एक दूसरे के करीब हो गए।

इस बीच 25 नवंबर 2019 को आरोपी संदीप नगर के होटल में एक कमरा बुक करा लिया और युवती को अपने पास मिलने के लिए बुला लिया। युवती होटल पहुंची तो वह शादी करने और नौकरी लगाने का प्रलोभन देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद विशाखापट्नम लेकर चला गया, जहां किराए के मकान में कई दिनों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाया। युवती के गर्भवती होने पर शादी की बात पर आरोपी इधर उधर की बातों में उसे उलझा देता था। युवका इरादा ठीक नहीं दिखा तो पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो इनकार कर दिया।

पीड़िता को उसी किराए के मकान में छोड़कर फरार हो गया। कुछ दिनों बाद जब आरोपी नहीं आया तो आप बीती घटना की जानकारी पीड़िता ने परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोगों को यह जानकारी मिली तो किसी तरह से युवती को अपने घर लाए। तीन माह के गर्भ से होने पर आरोपी के खिलाफ कोडागांव पुलिस में अपराध दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

घटना को प्रथम तिथि कांकेर के सिटीमाल में होने के कारण कोंडागांव पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज करते हुए केस डायरी को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी सुकमा का रहने वाला है। वहां की पुलिस से भी मदद ली जाएगी। वहीं, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके आबरू के साथ खिलवाड़ किया है। शादी और नौकरी का झांसा देकर करीब 6 माह तक इज्जत तार तार कर दिया। तीन माह के गर्भ से होने के बाद किराए के मकान में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!