
महासमुंद(काकाखबरीलाल)।जिले के विकासखंड पिथौरा से कोरोना के 2 नया मामला सामने आया है । इनका सेम्पल लेकर ज़िला अस्पताल महासमुंद ट्रू-नाॅट मशीन से सेम्पल की जाँच किया गया था ।मिली जानकारी के अनुसार पिथौरा से 2 जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव की पुष्टि हुई है । इनमे से एक व्यक्ति की उम्र 30वर्ष है तथा एक महिला की उम्र 27वर्ष है।उसकी कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है ।
आज अबतक महासमुंद जिले से 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है.
AD#1






















