लाॅकडाउन से कुछ बहनें राखी बांधने से हो सकते हैं वंचित

सरायपाली( काकाखबरीलाल).इस समय पुरे देश सहित प्रदेश कोरोना महामारी से देश जुझ रहा है. ऐसे समय में आगामी 3 अगस्त को भाई – बहन का पवित्र रिश्ता का त्यौहार रक्षाबंधन है. लेकिन सरायपाली में कोरोना के 3 मरीजों की पुष्टि के पश्चात सरायपाली को भी 30 जुलाई से 6 अगस्त तक पुरे जिले को लाॅकडाउन किया गया है. ऐसे समय मे बहन अपने भाई को राखी बांधने से वंचित हो सकते हैं. चुकि अनेक भाई क्वारंटाईन के भय के कारण शहर से गाँव आने के लिए पीछे हट रहे हैं. वही यातायात के सभी साधन अभी बंद है, जिससे आने जाने में दिक्कत हो रही है. और अनेक बहने डाक के माध्यम से भी राखी भिजवा चुकीं है. और जिनके भाई शहर में फंसे हुए है उनकी कलाई सुनी रह सकती है. कुल मिलाकर देखा जाए तो इस साल का रक्षाबंधन फीका रहने वाला है. बहनों के चेहरे पर मायुसी छाई हुई है. इस समय डाक के माध्यम से लाॅकडाउन के समय में अधिक राखी भेजा गया है.





























