सरायपाली

सरायपाली : अवैध मादक पदार्थ गांजा की अवैध परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद  विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंबुलकर साहू एवं एसडीओपी सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों पर होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में थाना सरायपाली के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर् को जरिए मुखबिर के सुचना मिला की दो व्यक्ति एक लाल रंग के मोटरसाइकिल में सफेद रंग के बोरी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते उड़ीसा से सरायपाली की ओर आ रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ रवाना होकर पदमपुर रोड खैरमाल मोड़ के पास ग्राम अर्जुंदा में उड़ीसा से सरायपाली की ओर आ रही संदिग्ध मोटर साइकिल को रोक कर तलाशी लिये एवं पूछताछ किये जो वाहन चला रहे व्यक्ती ने अपना नाम किशन नंद पिता दीनबंधु नंद उम्र 31 वर्ष साकिन तांडामुंडा पोस्ट अटगांव पुईतला बलांगीर जिला उड़ीसा व पीछे बैठे दूसरे व्यक्ती ने अपना नाम (2) बालकृष्ण नाग पिता अंकनाथ नाग उम्र 35 वर्ष साकिन आंवलाचूआ पोस्ट अटगांव सदर बलांगीर उड़ीसा का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से भूरे रंग के टेप से टेकिंग किया गया 04 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 20 किलो कीमती ₹200000 मोबाईल व मोटर साइकिल जप्त किया गया आरोपी का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट का पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 226/22, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही मे सहायक उप निरीक्षक तिलक सिंह ठाकुर आरक्षक योगेंद्र बंजारे कमल जांगड़े मानवेंद्र ढीढ़ी व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!