पिथौरा

मेहनत से ही सफ़लता होती है, छोटे से चाय की स्टॉल से 3 दुकान तक का सफर

काकाखबरीलाल/पिरदा:- हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है। प्रत्येक व्यक्ति का सफलता का अपना पैमाना होता है। कोई बहुत धन कमाना चाहता है तो कोई शक्तिशाली कुर्सी तक पहुंचना चाहता है। वहीं, कुछ लोग अपने जीवन के माध्यम से दुनिया को कुछ सकारात्मक देना ही अपनी सफलता मानते हैं। किसी भी तरह की सफलता बहुत मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से प्राप्त की जाती है। अधिकतर सफल लोगों के अंदर कुछ चीजें या आदतें एक जैसी होती हैं। आप भी इनको अपनाकर सफलता की सीढ़ी पर चढ़ सकते हैं।

कड़ी मेहनत के लिए रहें तैयार

सफलता कभी भी आसान रास्तों पर चलकर प्राप्त नहीं की जा सकती है। इसके लिए मेहनत सबसे जरूरी सामग्री है। इस सामग्री के बिना दुनिया में कोई भी व्यक्ति सफलता का स्वाद नहीं चख सकता है। कई बार आपको अपनी सोच से भी ज्यादा मेहनत करनी होती है और उसी के बाद सफलता का मीठा फल प्राप्त होता है

अगर आप असफलता से निराश हो चुके हैं और ऐसा सोच रहे हैं कि सबकुछ यहीं खत्म हो गया तो सफल व्यक्तियों के जीवन के बारे में पढ़ें. आपको पता चलेगा कि आप जिन सफल व्यक्तियों की तरह सफल होना चाहते हैं उन्होंने अपने जीवन में कितनी असफलता देखी और उसके बाद सफल हुए

ऐसे ही कहानी हितेश प्रधान की है जो अपनी मेहनत से छोटे से चाय की स्टॉल से शुरुआत की थी हितेश प्रधान बताते है की एक दुकान में काम करता था रोज का 100 मिलता था लेकिन फिर भी खुशी नही होती थी कुछ अपना कारने का सोचता था फिर 4 वर्ष पहले बसना से बिलाईगढ़ मार्ग भिखापाली रोड़ के किनारे छोटे से चाय की स्टॉल से प्रारंभ किया था तब दिन में 30-40 रुपए की ही बिक्री होती थी कभी कभी तो एक रुपए भी नही मिलते थे मन उदास हो जाता था लेकिन फिर सोचता था आज नही बिक्री हुई तो कल होगा ऐसे ही थोड़ी दिन के बाद दिन और रात 24 घंटे स्टॉल को खुला रखता था थोड़ी दिन बाद लोग जानने लगे 100-150 की बिक्री होने लगी जिस दिन 100 से ज्यादा की बिक्री हो जाती थी उस दिन बहुत खुश हो जाता था जितनी भी कमाई होती उससे थोड़ा थोड़ा करके स्टॉल से छोटा से ठेला लगाया जिसमे चॉकलेट मिठाई सेव केला और नारियल आदि रखने लगा। सुरु सुरु में थोड़ा तकलीफ़ हुआ दिन रात 24 घण्टे जागना पड़ता था 2-3 दिन तक सोता नही था।

आपको बता दे की बसना से बिलाईगढ़ मार्ग में पिरदा के समीप भिखापाली मोड़ के पास चाय की टफ़री नाम से एरिया में प्रसिद्ध आज हितेश प्रधान ने अपनी मेहनत से छोटी सी चाय की स्टॉल से आज 3 दुकान खोल चुके न एवं एक बढ़िया से होटल भी संचालित कर रहे है जहाँ समोसे और मालपुआ फेमस है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!