सेवा समर्पण यात्रा के प्रणेता सम्पत अग्रवाल का गांव गांव में हुआ जोशीला स्वागत

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: नारी शक्ति के सम्मान और संरक्षण के लिए नीलांचल सेवा समिति कृतसंकल्पित है नीलांचल सेवा समिति द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप गांव गांव जाकर छोटी छोटी बेटियों का आरती उतार कर तथा पद पूजन एवं सम्मान कर नारी शक्ति के संरक्षण एवं सम्मान के लिए लोगों को अलग अंदाज में प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है.
यह विचार नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल ने आज सेवा समर्पण यात्रा के दरमियान गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा.

सेवा समिति द्वारा आयोजित बसना विधानसभा वासियो के लिए सेवा, सम्मान और संरक्षण के पवित्र उद्देश्य को लेकर विगत 1 जुलाई को श्री रणेश्वर रामचण्डी माता जी से आशिर्वाद प्राप्त कर यात्रा शुभारंभ किया था. सेवा समर्पण यात्रा आज ग्राम बैगनडीह, सेमलिया, छुईपाली एवं सिंघनपुर में पहुची।
जहॉ अंचल के गांवों में जैसे ही यात्रा पहुची उसी बीच ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत कीर्तन मण्डलियों एवं सैकडों लोगों ने भव्य स्वागत किया।
यात्रा के मध्य नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी द्वारा बसना विधानसभा के सभी गांवों में सेवा भावना के उद्देश्य को आगे बढ़ने के लिए बड़े बुजुर्गो एवं नामयज्ञ संकीर्तन में शामिल हुए, समस्त कीर्तन मंडलियों को श्रीफल एवं शाल भेट कर सम्मान किया गया .
इस अवसर पर श्री सम्पत अग्रवाल जी ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप मां दुर्गा जी के अवतार स्वरूप छोटी-छोटी बच्चियो का पद पूजन कर बच्चियों से आशिर्वाद प्राप्त किया जा रहा है. इसके उपरांत मेधावी छात्र-छात्राओं को समिति के माध्यम से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया रहा है।
गांव में सभा दौरान श्री सम्पत अग्रवाल जी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भारत में जागरुकता फैलाने के साथ-साथ लड़कियों की कल्याण , सेवाओं की क्षमता में सुधार लाने के लिए चलायी जाने वाली योजना है। भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत सुकन्या समृद्धि योजना (21 जनवरी 2015) को शुरु किया था। आज नीलांचल सेवा समिति के माध्यम से सैकडों गांव में भ्रमण कर चुका हु. जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में अधिक बेटीयों को सम्मान किया गया है।


























