सरायपाली: पिकअप में अवैध रूप से उड़ीसा से ला रहे कृषि दवाइयां जप्त


छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह चेक पॉइंट बनाया हुआ है लेकिन इसके बाद भी अवैध कारोबार करने वाले लोग चोरी छुपे उड़ीसा से छत्तीसगढ़ आकर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही मामला सरायपाली के बलोदा क्षेत्र में सामने आया है जहां बीती रात एक पिकअप वाहन में उड़ीसा से कृषि दवाइयां और मानव जीवन से संबंधित दवाइयां भारी मात्रा में लाकर बेचने की जानकारी मिलने पर किसान व्यापारी और कृषि विभाग के अधिकारी ने मिलकर उक्त वाहन को बलोदा चौक के पास पकड़ा जिसमें भारी मात्रा में कृषि और मानव जीवन से संबंधित दवाइयां भरी हुई थी अधिकारियों को देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल हुआ तो वहीं अन्य दो व्यक्तियों ने उड़ीसा से उक्त दवाइयां को लाकर बेचने की बात स्वीकार की लेकिन उनके पास किसी भी प्रकार का दस्तावेज और लाइसेंस नहीं मिला जिसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि दवाइयां को जप्त करते हुए इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को और वरिष्ठ अधिकारियों को देकर उनसे मार्गदर्शन मांगा है और शेष दवाइयां और वाहन को पुलिस की सुरक्षा में रखवाया है अब आगे देखना यह है कि दवाइयां का अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कृषि विभाग और पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है




























