छत्तीसगढ़राजनांदगांव

मंत्री श्री रवींद्र चैबे ने महंत सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर अपनी हॉकी की दीवानगी को किया साझा, कहा पिछली दफे भी मैच देखने आया था, इस बार उद्घाटन अवसर पर हूँ

काकाखबरीलाल राजनांदगांव:-हॉकी दीवानगी का खेल है और आज यहां राजनांदगांव के हॉकी प्रेमियों की उत्सुकता को देखते हुए मुझे बरबस वो क्षण याद आ गया जब असलम शेर खान ने वल्र्ड कप में मलेशिया के कुआलालंपुर में निर्णायक गोल कर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। पिछली दफे भी मैं हॉकी के रोमांच का लुत्फ इस स्टेडियम में लिया था और आज फिर आपके बीच हूँ। शहर के हॉकी प्रेमियों को यह संबोधन कैबिनेट मंत्री श्री रवींद्र चैबे ने महंत सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के उद्घाटन के अवसर पर दिया। श्री चैबे ने इस अवसर पर राजनांदगांव के दिग्गज खिलाड़ी श्री मृणाल चैबे एवं रेणुका यादव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में हॉकी के उत्साह को देखकर बहुत अच्छा लगता है और सभी के सहयोग से यह सिलसिला लगातार समृद्ध हो रहा है। हम अन्य सभी क्षेत्रों के साथ खेल में भी सर्वांगीण विकास करेंगे। राजनांदगांव तथा पूरे राय में खेलों का बेहतर आधारिक ढांचा तैयार होगा। इस मौके पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि राजनांदगांव हॉकी और झांकी का शहर है। यहां हॉकी को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। हॉकी की यह परंपरा लगातार समृद्ध हो रही है यह बहुत अच्छा लगता है। हर बार की तरह इस बार भी यहां बहुत बढ़िया मैच देखने मिलेंगे, ऐसी आशा है। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने इस अवसर पर आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 77 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में देश की 22 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें 27 दिसंबर से 6 जनवरी तक मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता पहले चरण में नाक आउट पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। दूसरा चरण 12 टीम के मध्य 4 पुल बनाकर लीग आधार पर खेला जाएगा। प्रत्येक पुल की सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाली टीम के मध्य सेमीफाइनल मैच 5 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच 27 दिसंबर को साई हॉस्टल मुंबई व हॉकी छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया। इस मौके पर विधायक श्री दलेश्वर साहू, श्रीमती छन्नी साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चित्रलेखा वर्मा, श्री नवाज खान, श्री दिनेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री हफीज खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र दास, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चैबे भी उपस्थित थे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यदु एवं श्री अनिल बाजपेयी, श्री जीआर मरकाम भी उपस्थित थे।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!