सरायपाली

सरायपाली तहसील मे आय जाति से कोई भी प्रकरण लंबित नहीं जिले में रचा नया रिकॉर्ड

(सरायपाली काकाखबरीलाल).

लोगो के मनो में आम धारणा है कि अधिकारी , कर्मचारी व कार्यालयों में कार्य नही होता । काम कराने कार्यालयों के चक्कर  पे चक्कर लगाना पड़ता है तब जाकर कहीं काम हो पाता है किंतु इस धारणा व भ्रांतियों को सरायपाली के एसडीएम व तहसीलदार ने स्थायी , जाति व आय प्रमाण पत्र प्रकरणों के मामले में तोड़ते हुवे महासमुन्द जिले के एकमात्र ऐसे तहसील के रूप में स्थापित किया है जहां इन प्रकरणों के एक भी आवेदन लंबित नही है । वह तब जब सरायपाली तहसील को 76113 जैसे भारी भरकम आवेदन के प्राप्त होने के बावजूद सभी आवेदनों के परीक्षण , जांच व अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करते हुवे आंकड़ो को 0 तक लाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ साथ आपस मे बेहतर तालमेल व समर्पित कार्यशैली को दर्शाता है । निश्चित रूप से 76113 प्राप्त आवेदनों में 67859 को अनुमोदित कर 6007 प्रकरणों को वापस व 2247 आवेदनों को निरस्त किये जाने के बाद सभी प्रकरणों का निराकरण करते हुवे लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य में लाना एक बेहतर व समर्पित कार्यशैली को दर्शाता है । प्रशासन के इस महत्वपूर्ण कार्यो का लाभ निश्चित रूप से 67859 लोगो को जिनमे ग्रामीणजन , किसान , मजदूर व स्कूली छात्र छात्राओं को इस प्रमाणपत्रों से निश्चित ही लाभ होगा ।
ज्ञातव्य हो कि महासमुन्द कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्थायी , जाति व आय प्रमाण पत्रों की उपलब्धता में हो रही दिक्कतों व परेशानियों को ध्यान में रखते हुवे इसे सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिया था कि इन प्रमाणपत्रों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर संबंधितो को प्रदान किया जाये इसी निर्देश के तहत सरायपाली में इसे शतप्रतिशत पूर्ण कर जिले में प्रथम तहसील बन पाया ।
कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 5 तहसीले है ।इन 5 तहसीलों में कुल 420891 आवेदन प्राप्त हुवे जिनमे 372458 आवेदनो को अनुमोदित किया गया जिनमे 39 अस्थायी प्रमाणपत्र बनाये गए 33276 प्रकरणों को वापस किया गया 14802 प्रकरणों को निरस्त किया गया तथा जिले में मात्र 355 प्रकरण अभी लंबित है । तकनीकी कारणों से यह प्रकरण लंबित जरूर हैं पर शी घ्र ही इनका भी निराकरण कर लिया जाएगा । तहसीलदार युवराज कुर्रे ने जानकारी देते हुवे बताया कि सरायपाली तहसील को 76113 आवेदन प्राप्त हुवे जिनमे 67859 आवेदनों को अनुमोदित किया गया । 6007 आवेदनों को विभिन्न कारणों से वापस किया गया व 2247 प्रकरणों को निरस्त किया गया । वर्तमान में एक भी स्थायी , जाति व आय प्रमाण पत्रों से संबंधित लंबित नही है । शत प्रतिशत प्रकरणों का जनहित को ध्यान में रखते हुवे निराकृत कर दिया गया है  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी अस्थायी प्रमाण पत्र धारकों को स्थायी प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है । बसना तहसील की स्थिति की जानकारी देते हुवे बताया गया कि कुल 80380 प्राप्त आवेदनों में 45867 आवेदनों को अनुमोदित किया गया । जिनमे 6 को अस्थायी तथा 8232 प्रकरणों को वापस करते हुवे 2573 प्रकरण को निरस्त किया गया । 124 प्रकरण अभी तकनीकी कारणों से लंबित है । प्रक्रिया पूर्ण करते ही सभी लंबित प्रकरणों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा । स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थायी , जाति व आय प्रमान पत्रो को शीघ्रता पूर्वक पूर्ण कर प्रदान किये जाने से संबंधित किसानों , युवाओ , स्कूली छात्र छात्राओं , नागरिको , ग्रामीणों व अन्य जरूरत मंदो को हर मामले में सुविधा मिलेगी । अब इन प्रमामपत्रो के बगैर काम नही अटकेगा और न ही चक्कर लगाना पड़ा । इस अच्छे जनहित कार्यो को सुगमतापूर्वक पूर्ण करने के लिए अनेक किसानों , व्यापारियों , नागरिको , पालको , स्कूली छात्र छात्राओं व विभिन्न संघ संगठनों ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे आभार व्यक्त किया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!