सरायपाली

तरबूज के बीच छुपा कर ले जा रहे अवैध गांजा जब्त

पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा जिलें के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब, मादक पदार्थ गांजा तस्करी एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु मुहिम चलाकर एवं अवैध तस्रकी की रोकथाम हेतु नेशनल हाईवे पर गस्त पेट्रोलिंग कर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके तहत सभी प्रभारीगण में अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबिरो को सक्रिय कर संदिग्धो व गांजा तस्करो पर निगाह रखी जा रही थी।
दिनांक 25.03.23 को थाना सरायपाली टीम को मुखबीर से मिला की उड़ीसा की ओर से सरायपाली के रास्ते होते हुऐ तरबूज से भरा हुआ एक लाल रंग का माजदा ट्रक में तरबूज के बीच छुपाकर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुऐ मध्य प्रदेश ले जा रहे है। सूचना थाना सरायपाली की टीम हाईवे पर स्थिति बालसी पेट्रोल पंप के पास पहुचकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन की आने का इंतजार करने लगी, कुछ समय पश्चात टीम द्वारा पतेरापाली रोड की ओर से एक लाल रंग का माजदा ट्रक MP 19 GA 5058 को आते देखा गया। जिसे मुखबीर के निशानदेही पर घेराबंदी कर पेट्रोल पंप के पास रोका गया ट्रक में 02 व्यक्ति बैठे हुये थे जिसें नीचे उतरवाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1)पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष साकिन बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश (2) लीलाधर पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया। संदिग्धों से वाहन में क्या भरा होने के संबंध में पूछताछ करने पर तरबूज होना बताया, चेक कराने बोलने पर टाल-मटोल करने लगें थाना सरायपाली टीम द्वारा तरबुज को हटाकर वाहन की तलाशी लेने पर तरबूज के बीच छुपाया हुआ 1050 किलो (दस क्विंटल पचास किलो) मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर तरबूज के बीच छुपाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से लाना और पन्ना मध्य प्रदेश ले जाना बतायें। आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1050 किलो (दस क्विंटल, पचास किलो) कीमती 2,10,00,000 (दो करोड़ दस लाख रुपयें) एवं परिवहन में प्रयुक्त माजदा ट्रक क्रमांक MP 19 GA 5058 कीमती 8,00,000 रूपये (आठ लाख रुपये) कुल जुमला कीमती 21,800,000 (दो करोड़ अट्टराह लाख रुपए) को जप्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20(इ) एन.डी.पी.एस. का पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 105/23 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी सरायपाली के निर्देशन में अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक उनि. उदयराम, साहु आरक्षक मदन सेठ प्रकाश साहू, सरफुद्दीन अंसारी, राहुल वर्मा, विक्रम लहरे, राकेश सांडिल्य, उमेश्वर मरकाम, शिवशंकर राज सैनिक संजीव यादव एवं स्टाफ थाना सरायपाली द्वारा की गई।

नाम आरोपी-
1- पप्पू पाल पिता लखन पाल उम्र 35 वर्ष साकिन बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश।
2- लीलाधर पाल पिता महेश पाल उम्र 33 वर्ष ग्राम बसाई थाना पन्ना जिला पन्ना मध्य प्रदेश।
*मशरूका –
01- अवैध मादक पदार्थ गांजा 1050 किलोग्राम दस क्विंटल, पचास किलो कीमती 2,10,00,000 रूपये दो करोड़ दस लाख रुपये
02- परिवहन में प्रयुक्त माजदा ट्रक क्रमांक MP 19 GA 5058 कीमती 8,00,000 रूपये आठ लाख रुपये

*कुल जुमला कीमती 2,18,00,000 दो करोड़ अट्टराह लाख रुपए रूपयें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!