सरायपाली: आलमारी का ताला तोड़कर कीमती जेवरात ले उड़े चोर


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सेतलाल साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बोड़ेसरा वार्ड नंबर 08 थाना सरायपाली का निवासी है घर में पत्नि श्रीमति रूपवती साव पुत्र गोरेलाल साव एवं छोटा पुत्र चैतन प्रसाद साव सपरिवार निवास करते हैं। बड़ा लड़का गोरेलाल का दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण दिनांक 17.03.2024 के शाम करीब 5 बजे सपरिवार घर का ताला बंद कर इलाज कराने बेहराडीपा थाना पाइकमाल उड़िसा चले गये थे बड़ा बेटा गोरेलाल को वहीं छोटे बेटे के साथ इलाज हेतु छोड़ स्वयं और पत्नि दिनांक 19.03.2024 को सरायपाली आये पत्नि को भरतलाल कपड़ा दुकान में उतारकर बैंक पासबुक लेने घर गया था करीब 12.00 बजे घर पहुंचा तो देखा कि घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था एवं सिटकीनी में लटका हुआ था एवं दरवाजा अंदर से बंद था तब गांव के संतू यादव व चंद्रशेखर साव को बुलाया व दूसरे दरवाजे का ताला खोलकर घर के अंदर घुसा तो देखा कि आंगन में घर के अंदर लगे कमरे का ताला टूटा हुआ गिरा हुआ था तब संतू यादव जिस कमरे का ताला टूटा हुआ था वहां अंदर गये देखे तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी को खोलकर देखा तो अलमारी के अंदर रखे पेटी में लगे ताला भी टूटा हुआ था व उसके रखे सोना चांदी के जेवरात व नगदी रकम कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर ताला तोड़कर अलमारी में रखे पुराना सोने का हार किमती 40000रू., चांदी का कमर पट्टी किमती 9000रू. व नगदी रकम 50000 रू. कुल जुमला किमती 99000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























