ज़हर खाए हुए व्यक्ति को कैसे बचाया जा सकता है, ये उपाय लोग नही जानते

जहर (Poision) ऐसे पदार्थों के नाम हैं, जो खाए जाने पर श्लेष्मल झिल्ली, ऊतक या त्वचा पर सीधी क्रिया करके अथवा परिसंचरण तंत्र में अवशोषित होकर, घातक रूप से स्वास्थ्य को प्रभावित करने, या जीवन नष्ट करने, में समर्थ होते हैं।
आज हम आपको एक ऐसा ही प्राथमिक उपचार बताएंगे जिससे जहर खाने पर मरीज को ज्यादा देर तक जिंदा रखा जा सकता है, तो आइए जानते हैं उसके बारे मे जिससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
दुनिया में कोई ऐसा इंसान नहीं है जिसके जीवन में टेंशन और परेशानी नहीं है, लेकिन आत्महत्या कर लेना जीवन की किसी परेशानी का हल नहीं है। आजकल के युवा लोग जीवन की परेशानियों को सहन नहीं कर पाते हैं। इस वजह से आत्महत्या कर लेते है, कई बार तो विद्यार्थी परीक्षा में पास नही होने पर भी आत्महत्या कर लेते है। कई लोग तो मर्जी से शादी नही होने पर आत्महत्या कर लेते है।
जहर खाने पर करें यह काम :-
1) अगर आपके सामने कोई व्यक्ति जहर खाता है तो सबसे पहले उसको उल्टी करना बहुत आवश्यक हो जाता है। उल्टी होने से व्यक्ति के पेट में जो भी कुछ होता है वह बाहर निकल जाता है। जहर खाने के बाद व्यक्ति को उल्टी कराने के लिए सबसे पहले राई लेकर बारीक पीस लें और उसमें पानी मिलाकर घोल बना लें । इस घोल का 1 – 1 चम्मच जहर खाये हुए व्यक्ति की पिलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति उल्टी करने लगेगा और पेट मे मौजूद जहर बाहर आ जायेगा।
2) इस उपाय को करने के लिए दो गिलास पानी में एक मुट्ठी नमक मिला लें और इस मिश्रण को जहर खाने वाले व्यक्ति को पिलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को उल्टी होने लगेगी और उल्टी के साथ जहर भी बाहर निकल जाएगा। ये 2 उपाय करने से रोगी की जान बच सकती है और उल्टी होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाए जिससे उसकी जान बचने की संभावना होती है।



























